{"_id":"6621a8bf879d9a45870f6ad5","slug":"accused-of-kidnapping-a-minor-basti-news-c-206-1-sgkp1021-120408-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाबालिग को भगाने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाबालिग को भगाने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 19 Apr 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसके ही गांव का युवक भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता व किशोरी की दो सहेलियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी की मां ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक भगा ले गया। उसे भगाने में आरोपी के पिता और पुत्री की दो सहेलियों ने भी सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन