फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accounts being checked...verification started after the scam came to light

Basti News: जांचे जा रहे खाते...घपला सामने आने के बाद शुरू हुआ सत्यापन

Fri, 19 Dec 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accounts being checked...verification started after the scam came to light
बूथ पर एसआईआर प्रक्रिया का जायजा लेती डीएम लेती डीएम कृ​त्तिका ज्योत्सना, साथ में एडीएम प्रतिपा - फोटो : तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यालय के उद्घाटन पर पूजन करते महंत दिनेंद्र दास
बस्ती। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में प्रथम और द्वितीय किस्त में करीब 96 लाख रुपये के बड़े गड़बड़ी के मामले में गठित जांच टीम ने जांच प्रक्रिया को तेज कर दी है।
विज्ञापन

घपलेबाजों ने योजना की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रक्रिया को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आईसीडीएस विभाग की आंतरिक ऑडिट के दौरान लाभार्थियों की सूची और उनके बैंक खातों के सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। खुद अधिकारी अब गांव में जाकर एक-एक लाभार्थी का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के रुधौली ब्लॉक में योजना के तहत 1710 लाभार्थी का भुगतान सितंबर माह में दिखाकर इस खेल को अंजाम दिया गया है, जबकि अन्य ब्लॉकों में डेढ़ से दो सौ आवेदन ही आए और भुगतान हुआ है। लेकिन, रुधौली में 139.36 प्रतिशत भुगतान दिखाया गया है। बताया गया कि दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर असली लाभार्थी को योजना से वंचित करने का षड्यंत्र हुआ है। बताया गया कि यह राशि एक हजार से अधिक दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई, जो गरीब और प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली सरकारी सहायता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक हजार प्रसूताओं के हक पर डाका डालने वाले कथित कर्मी और जालसाज तक टीम पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन एक हजार से अधिक खाते-लाभार्थी चिह्नित कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया गया कि कई ऐसे लाभार्थी के नाम हैं जो खोजे नहीं मिले हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने जांच टीम को भी सौंपी है। जांच टीम के अध्यक्ष सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अगुवाई में हो रही है। जिसमें सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति और एनआईसी के डीआईओ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed