{"_id":"6134ff3c8ebc3e679d6d1c02","slug":"accident-basti-news-gkp408065742","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में गए युवक की हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में गए युवक की हादसे में मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी थाने के नेतवरपट्टी गांव के थे विवेक, गोंडा के वजीरगंज बाजार के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के नेतवरपट्टी गांव निवासी युवक की गोंडा के वजीरगंज में हुए हादसे में मौत हो गई। गांव निवासी उसके साथी की हालत नाजुक है।
नेतवरपट्टी निवासी 22 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह और 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह रिश्तेदारी में गोंडा गए थे। शनिवार शाम गोंडा के वजीरगंज बाजार के निकट दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही विवेक की मौत हो गई, दूसरे का लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही नेतवरपट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान बेटे की मौत की जानकारी होते ही पिता विरेंद्र सिंह और मां गश खा कर गिर पड़े। वहीं गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं। परिवार वालों का कहना है कि विवेक सिंह बीए परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में भर्ती होना चाहते थे। जिसकी तैयारी कर रहे थे। पिता को पूरी उम्मीद थी कि बेटा जरूर सेना में भर्ती हो जाएगा। दो भाइयों में विवेक बड़े थे।
घायल युवक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कैथौरा निवासी 21 वर्षीय अनिल पुत्र परशुराम की शनिवार को देर रात महादेवा बौरिहवा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के वक्त वे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी को भोजन लेकर जात रहे थे। ग्रामीणों की मदद से बनकटी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया मगर रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई। अनिल कुमार की पत्नी ने शहर के निजी अस्पताल में आपरेशन से बच्ची को जन्म दिया है। पत्नी को उसके मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार के लोगों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। संवाद