फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man standing on the roadside was crushed to death by a Scorpio.

Basti News: सड़क के किनारे खड़े युवक की स्काॅर्पियो से कुचलकर माैत

Tue, 05 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man standing on the roadside was crushed to death by a Scorpio.
हर्रैया। कस्बे के के बाईपास रोड पर ओवर ब्रिज के दक्षिण तरफ हाइवे की पटरी पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर पांडेय निवासी प्रमोद कुमार पांडेय 30 वर्ष रविवार की रात करीब 11 बजे किसी आगंतुक के आने की प्रतीक्षा में बाईपास रोड के ओवरब्रिज के पास एक ढाबे के सामने पटरी पर खड़े थे। इसी दौरान अयोध्या की ओर जा रही स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पटरी पर चली गई और प्रमोद उसकी चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से दुर्घटना करने वाले स्काॅर्पियो के बारे में जानकारी ली जा रही है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर परिजनों व गांव वालों की भीड़ जुट गई। जिसके मद्देनजर पुलिस ने शव को मौके से मोर्चरी भेज दिया। घटना के संबंध में खबर लिखे जाने तक तहरीर नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed