फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man's body was found hanging from a noose in his room in Basti

Basti News:पत्नी ने फोन पर बात करने से किया इंकार, पति ने कर ली खुदकुशी- कमरे में पंशे से लटका मिला शव

Sat, 28 Feb 2026 02:37 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 02:37 PM IST
सार

नंदपुर गांव निवासी कोमल के बेटे राज सोनकर (22) की शादी पिछले साल मार्च माह में नगर बाजार कस्बे में हुई थी। परिजनों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन राज की पत्नी अंजली अपने मायके चल गई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे राज अपने कमरे में चला गया। जब उसकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
A young man's body was found hanging from a noose in his room in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के फोन पर बात से इन्कार करने पर नाराज युवक फंदे से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नंदपुर गांव निवासी कोमल के बेटे राज सोनकर (22) की शादी पिछले साल मार्च माह में नगर बाजार कस्बे में हुई थी।

परिजनों ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन राज की पत्नी अंजली अपने मायके चल गई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे राज अपने कमरे में चला गया। जब उसकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

संदेह होने पर परिजनों और पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। राज पंखे से लटक रहा था। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बार परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन के मुताबिक, राज रात में अपनी पत्नी से फोन पर बात करना चाह रहा था, मगर पत्नी ने बात करने से इन्कार कर दिया था। इससे वह आहत था। परिजनों का कहना है कि मायके पक्ष के लोग राज की पत्नी को ससुराल भेजने से मना कर दिया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed