{"_id":"647e39c30bd170e2a7035234","slug":"a-young-man-going-to-his-friends-in-laws-house-died-after-falling-from-his-bike-basti-news-c-7-1-194987-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोस्त की ससुराल जा रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोस्त की ससुराल जा रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत
Tue, 06 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महुली मार्ग पर हरपुर बाजार के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस पर सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी सूर्यनाथ (25) अपने मित्र विनय (32) के साथ उनकी ससुराल रतनपुरा जा रह थे। सोमवार सुबह लगभग दस बजे दोनों घर पर बिना किसी से बताए बाइक से निकल गए। घर के लोगों को नहीं पता था कि दोनों कहां जा रहे हैं। संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार के पास तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूर्यनाथ के सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे विनय को मामूली चोटें आई। मृतक सोमनाथ दो भाइयों में छोटा था। पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थी। मां तथा भाई राजू का रो- रोकर बुरा हाल है। थाना महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।