फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man committed suicide due to depression

Basti News: अवसाद में युवक ने की खुदकुशी

Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to depression
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गरवरिया गांव में पेड़ से लटककर बाल मुकुंद (45) ने आत्महत्या कर ली। वह मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। शनिवार की रात को बाल मुकुंद अचानक घर से बाहर चले गए। परिजनों ने रात भर तलाश की। रविवार सुबह लगभग 7 बजे उनकी पत्नी संगीता देवी को खेत के पास बगीचे में पेड़ से लटका उनका शव दिखा।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतरवाया तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया बाल मुकुंद ने अपनी पैंट के जरिए फंदा लगाया है। संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कुछ दिनों से कम बातचीत करते थे। थाना अध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed