फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man became a victim of sextortion through a video call.

Basti News: वीडियो कॉल से युवक हुआ सेक्सटार्शन का शिकार

Tue, 20 Jan 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man became a victim of sextortion through a video call.
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक को सेक्सटॉर्शन के मामले में फंसाने की कोशिश की गई है। उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की गई। इसमें एक लड़की आपत्तिजनक हरकत कर रही थी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस का धौंस दिखाकर एक लाख 11 हजार एक सौ रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को अज्ञात पर आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पायकपुर गांव निवासी आयुष श्रीवास्तव ने तहरीर में कहा है कि 15 दिन पहले उसके पास एक अज्ञात युवती का व्हाट्सएप वीडियो काॅल आया।
विज्ञापन

जैसे ही उसने काॅल रिसीव किया, दूसरी तरफ एक युवती निर्वस्त्र अवस्था में थी। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ठगों ने स्क्रीन रिकार्डिंग के जरिये उसका चेहरा उस अश्लील वीडियो के साथ जोड़कर एक आपत्तिजनक क्लिप तैयार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना है कि काॅल कटने के कुछ ही मिनटों बाद उसके पास उसी वीडियो का स्क्रीनशाॅट आया। लोक-लाज और बदनामी के डर से उसने ठगों की मांग मान ली। ठगों ने पहले वीडियो डिलीट करने के नाम पर पैसे मांगे, फिर यूट्यूब से हटाने और पुलिस से मामला रफा-दफा करने के नाम पर कुल एक लाख 11 हजार एक सौ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

उसका कहना है कि जब ठगों की मांग बढ़ती ही गई, तब परेशान होकर उसने दुबौलिया पुलिस की शरण ली। थानेदार सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि अज्ञात पर आईटी एक्ट व फ्राॅड की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed