{"_id":"69e925772a882eb56b05d3d9","slug":"a-week-before-his-wedding-the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-near-a-dam-basti-news-c-207-1-bst1006-157303-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात उठने से पहले उठी अर्थी: शादी से हफ्तेभर पहले फंदे से लटका मिला युवका का शव, हत्या या आत्महत्या? उलझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात उठने से पहले उठी अर्थी: शादी से हफ्तेभर पहले फंदे से लटका मिला युवका का शव, हत्या या आत्महत्या? उलझे लोग
Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
सार
बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित शहतूत के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुए देखा। नजदीक पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त महेश सिंह के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में चर्चा हैं कि यह आत्महत्या नहीं है।
विज्ञापन
मृतक महेश की फाइल फोटो
- फोटो : Archive
विस्तार
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक की पहचान उसी गांव के निवासी महेश सिंह (24) पुत्र स्वर्गीय बजरंग सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजन इसे आत्म हत्या नहीं मान रहे हैं। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित शहतूत के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुए देखा। नजदीक पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त महेश सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में चर्चा हैं कि यह आत्महत्या नहीं है। महेश की हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया है। महेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 28 अप्रैल को उसकी शादी भी होनी तय थी। वह घर पर ही रहता था। ॉ
मृतक के भाई जय सिंह ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परशुरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (लटकनेे से मौत) आया है। परिजनों की आशंका को ध्यान रखते हुए अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मृतक के भाई जय सिंह ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परशुरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (लटकनेे से मौत) आया है। परिजनों की आशंका को ध्यान रखते हुए अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।