{"_id":"5b54cb2a4f1c1b46748b682c","slug":"a-teenager-diied-by-sickness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक तबीयत बिगड़ने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक तबीयत बिगड़ने से किशोरी की मौत
basti
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ममता फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज। क्षेत्र के भुजैनियां गांव में रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। अज्ञात बीमारी से पूरा परिवार भयभीत हो उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भुुजैनिया गांव के सूर्यमणि की 15 वर्षीय बेटी ममता के सिर और जबड़े में अचानक तेज दर्द उठा। परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उपचार के बाद हालत सामान्य हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने घर के लिए भेज दिया। लोग ममता को लेकर घर पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर बाद फिर वही स्थिति हो गई। लगातार तबीयत बिगड़ती चली गई। परिवार के लोग फिर से सल्टौआ पीएचसी ले गए, जहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ममता ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में भाई उमेश, दिनेश, अभिषेक, मां मीना देवी पिता सूर्यमणि चीखने-चिल्लाने लगे। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर ठीकठाक रही ममता को अचानक हुआ क्या। इस बाबत सल्टौआ पीएचसी के डॉक्टर सचिन का कहना था कि जो लक्षण थे उसके मुताबिक या तो हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है या प्वायजनिंग का। इसीलिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जबड़े में तेज दर्द हॉर्ट से रिलेटेड होता है। जिसे एन्यूरिज्म कहते हैं। उपचार में देरी होने पर मौत होने की आशंका ज्यादा होती है।