फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A man posing as a company manager duped him of Rs 8.60 lakh, appeals to the SP

Basti News: खुद को कंपनी का मैनेजर बताकर ठगे 8.60 लाख, एसपी से गुहार

Mon, 03 Aug 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a company manager duped him of Rs 8.60 lakh, appeals to the SP
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी फूलचन्द्र चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि बड़ी कंपनी का मैनेजर बनकर कुछ लोगों ने उनसे 8.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

फूलचन्द्र चौरसिया ने बताया कि वह गांव के चौराहे पर अंडे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके अनुसार, परिचित एक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात दूसरे व्यक्ति से कराई, जिसे एक बड़ी कंपनी का मैनेजर बताया गया। उनसे कहा गया कि कंपनी को जमीन की आवश्यकता है और जमीन उपलब्ध कराने पर अच्छा लाभ मिलेगा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें एक होटल में ले जाया गया, जहां कथित कंपनी के सेठ और अन्य लोगों से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान अधिक मुनाफे का लालच देकर विदेश से जुड़े एक कथित गेम में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी बहाने अलग-अलग चरणों में उनसे 8.60 लाख रुपये नकद ले लिए गए। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय बाद उन्होंने कथित मैनेजर को सामान्य कपड़ों में घूमते देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि वह किसी कंपनी का अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed