{"_id":"6906683674cbd3ad580cacd0","slug":"a-joint-team-of-revenue-and-police-will-go-to-the-spot-in-the-land-dispute-basti-news-c-207-1-bst1001-146857-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भूमि विवाद में मौके पर जाएगी राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भूमि विवाद में मौके पर जाएगी राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम
Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हर्रैया में डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन ने सुनवाई की। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजने के निर्देश दिए। कमिश्नर अखिलेश सिंह भानपुर में समाधान दिवस का जायजा लिया और कुछ फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। हर्रैया संवाद के अनुसार, सुबह 11.30 बजे डीएम और एसपी तहसील सभागार में पहुंचे। डीएम ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं। भूमि विवाद को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी व निष्पक्ष निस्तारण करें। भाकियू तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने संगठन के पदाधिकारी रमेश चंद्र कन्नौजिया का केस दर्ज कराने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा। एसपी ने सीओ कलवारी को जांचकर करवाई के निर्देश दिए। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ने डीएम को ज्ञापन देकर बारिश से हुए फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। डीएम ने तहसीलदार को जांच कर आख्या देने को कहा।
यहां आए 89 मामलों में सर्वाधिक राजस्व के 39, पुलिस के 19, विकास के 16, बिजली के सात व अन्य विभागों से संबंधित आठ मामले रहे। मौके पर आठ मामलों का निस्तारण हुआ। बीएसए अनूप तिवारी, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ा
विज्ञापन
यहां आए 89 मामलों में सर्वाधिक राजस्व के 39, पुलिस के 19, विकास के 16, बिजली के सात व अन्य विभागों से संबंधित आठ मामले रहे। मौके पर आठ मामलों का निस्तारण हुआ। बीएसए अनूप तिवारी, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ा
विज्ञापन