फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A girl climbed a tower to marry her lover.

Basti News: प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती

Wed, 13 May 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A girl climbed a tower to marry her lover.
क्षेत्र के पांडिया चौराहे पर स्थित टावर पर चढ़ी युवती-संवाद - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।
वॉल्टरगंज। प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती मंगलवार दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के पांडिया चौराहे पर स्थित टावर चढ़ गई। यह घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा, हालांकि इसकी पुष्टी संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता। वहीं सूचना पर पहुंची ने युवती को उतरने के लिए प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद करीब चार बजे युवती टावर से उतरी तो उसे महिला थाने पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद करते हुए पांडिया चौराहे पर स्थित टावर पर चढ़ गई और कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग जुट गए और उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह भी पहुंची और युवती को टावर से उतारने का प्रयास करने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों की दी गई।
विज्ञापन

सूचना एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्याम कांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह और एसडीआरएफ टीम एंबुलेंस के साथ पहुंच गई। अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। बाद में उसके पिता पहुंचे और उसे मनाने का प्रयास किया इसके बाद करीब चार बजे युवती टावर से नीचे उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती को काफी समझाया बुझाया गया तब वह नीचे उतरी। युवती के नीचे उतरने पर महिला थाने की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। टावर के नीचे सुरक्षा के तहत एसडीआरएफ टीम ने जाल लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed