फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A farmer who went to the field with a tractor died due to electric shock

Basti News: ट्रैक्टर लेकर खेत में गए किसान की करंट से मौत

Sun, 13 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A farmer who went to the field with a tractor died due to electric shock
महराजगंज(बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव में खेत में ट्रैक्टर से पलेवा करते समय करंट लगने से किसान झुलस गया। सीएचसी कप्तानगंज से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फरेंदा जागीर के कपिल देव चौधरी (60) धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत में पलेवा करने गए थे। खेत में भरे पानी में पहले से करंट उतर रहा था। पानी में उतरते ही ट्रैक्टर में करंट फैल गया। उसकी चपेट में आकर कपिल देव गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग तत्काल सीएचसी कप्तानगंज ले गए। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल मेें चिकित्सक ने कपिल देव चौधरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राजमती व बेटे रितेश चौधरी तथा रंजीत चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed