फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A challan of Rs 31,000 was issued for a pickup loaded with DJ...Kanwadiyas got angry

Basti News: डीजे लदे पिकअप का काटा 31 हजार का चालान...भड़के कांवड़िये

Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A challan of Rs 31,000 was issued for a pickup loaded with DJ...Kanwadiyas got angry
विक्रमजोत। हाईवे के केशवपुर आंगनबाड़ी केंद्र के पास शुक्रवार की रात डीजे लादते से समय पिकअप का 31 हजार रुपये का चालान काटने पर कांवड़िये भड़क गए। पुलिस के चालान निरस्त कराने के आश्वासन पर कांवड़िये गाड़ी लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

केशवपुर गांव में कांवड़ उठाने की तैयारी में कुछ युवक दो पिकअप पर डीजे सेट लाद रहे थे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सर्वेश चौधरी ने साउंड सिस्टम सहित युवकों को पकड़ लिया। दोनों पिकअप का साढ़े 15-15 हजार चालान कर साउंड सिस्टम चौकी पर लाकर जब्त कर लिया। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। हियुवा के ब्लाॅक अध्यक्ष महेश हिंदुस्तानी के नेतृत्व में घघौवा चौकी पर पहुंचे। वहां मौजूद थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह से बातचीत की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बातचीत कर मामला निपटा लिया गया है। दोनों वाहनों का चालान माफ करने के आश्वासन पर हियुवा कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed