फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a car accident in road

Basti News: रमरेखा पुल के ऊपर से लटक गई चिकित्सक के परिवार की कार

Tue, 07 Mar 2023 07:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
a car accident in road
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी कस्बे के करीब रामरेखा पुल पर सोमवार को दिल्ली से बिहार जा रहे चिकित्सक के परिवार की जान खतरे में पड़ गई। उनकी कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गई।
गुहार सुनकर आसपास के लोगों ने कार में फंसे डाॅक्टर के परिवार को बाहर निकलकर उनकी जान बचाई। इस हादसे में सिर्फ चालक को हल्की चोट आई है, बाकी सभी बाल-बाल बच गए। बाद में पहुंचे थाने के एसआई वीरेंद्र यादव व नंदलाल सरोज ने टोल कर्मियों की सहायता से रेलिंग में फंसी कार को पुल से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के थाना कुचाय कोट क्षेत्र के रामपुर दाऊद निवासी राजीव रंजन दिल्ली में डाॅक्टर हैं, और परिवार सहित नजफगढ़ में रहते हैं। सोमवार को पत्नी प्रिया (30), बेटे अथर्व (5) व छोटे भाई मयंक (18) के साथ कार में बैठकर होली मनाने वह गांव जा रहे थे। चालक नवीन कुमार कार चला रहा था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संकरे रामरेखा पुल पर गुजरते समय कार को एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे की ओर लटक गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ हो गई। ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। छावनी पुलिस ने कार को पुल से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed