फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A 'Bachpan' day-care centre will be built for differently-abled children at a cost of Rs 4.83 crore.

Basti News: दिव्यांग बच्चों के लिए 4.83 करोड़ से बनेगा ‘बचपन’ डे-केयर सेंटर

Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A 'Bachpan' day-care centre will be built for differently-abled children at a cost of Rs 4.83 crore.
लौकिहवा में निर्माणाधीन बचपन डे केयर सेंटर संवाद - फोटो : 1
बस्ती। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, देखभाल और सर्वांगीण विकास के लिए शहर के लौकिहवा गांव में 4.83 करोड़ रुपये की लागत से बचपन डे-केयर सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। तीन मंजिला भवन में बच्चों के लिए शिक्षा, थेरेपी, खेलकूद समेत अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजना के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। भवन का निर्माण फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की इस परियोजना को 28 नवंबर 2025 को स्वीकृति मिली थी। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन

भवन में भूतल के अलावा प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण किया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन को सुविधाजनक तरीके से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में बचपन डे-केयर सेंटर पचपेड़िया रोड स्थित एक किराये के मकान में संचालित हो रहा है। यहां करीब 60 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नया भवन बनने के बाद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सहूलियत होगी।
आठ कक्षों में होगी पढ़ाई, दो थेरेपी कक्ष भी : सेंटर में विशेष बच्चों की पढ़ाई के लिए आठ कक्ष बनाए जाएंगे। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दो थेरेपी कक्ष होंगे। इसके अलावा खेलकूद और मनोरंजन के लिए अलग कक्ष, मेडिकल रूम, स्टाफ रूम, समन्वयक कक्ष और स्टोर रूम की व्यवस्था रहेगी।
यहां शून्य से सात वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की देखभाल, शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार भवन का दीवार संबंधी कार्य पूरा हो चुका है और अब छत का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं।

ये मिलेंगी सुविधाएं : इसमें विशेष बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की पढ़ाई के लिए 8 कक्ष, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दो थेरेपी कक्ष, बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए कक्ष, मेडिकल रूम और प्रशासनिक कार्य के लिए स्टाफ रूम बनाए जाएंगे। बताया गया कि दिवाल संबंधित कार्य पूर्ण है, अब छत संबंधित कार्य प्रांरभ हो गया है। यहां शून्य से सात साल तक के बच्चों के लिए सुविधाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed