फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा

जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा

Sun, 06 Oct 2013 05:37 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 06 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यों एवं विभागों का बंटवारा शीघ्र करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि जिला कमेटी में छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें जगनारायण आर्य, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, गायत्री गुप्ता, धर्मदेव चौधरी और राम गोपाल सिंह हैं। सात महासचिव भानुप्रताप सिंह, बाबूराम सिंह, अनिल भारती, विपिन राय, सुरेंद्र मिश्र, गिरिजा कुमार पांडेय एवं मोहम्मद यूसुफ कल्लन हैं। इसी तरह राधेश्याम कमलापुरी, सुधीर शुक्ल, अविनाश पांडेय, साधू सरन आर्य, प्रेमचंद्र पांडेय, शकुंतला देवी, विनोद पांडेय, राम सजीवन चौधरी, भागवत सिंह, अतिउल्लाह सिद्दिकी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी के क्षेत्राधिकार में आने वाले कांग्रेस सांसद, विधायक, एमएलसी, स्थानीय जोनल इंचार्ज, कोऑर्डिनेटर, सदस्य एआईसीसी, सदस्य पीसीसी, स्थानीय पदाधिकारी, जिला/शहर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के जिला/शहर अध्यक्ष/मुख्य संगठक/लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष, कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य/नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिसमें जनपद के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कांग्रेसियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed