{"_id":"5cbb6e77bdec2213f933124e","slug":"91555787383-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरडाड़ में आग से पांच के घर के सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरडाड़ में आग से पांच के घर के सामान जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरडाड़ में आग से पांच के घर के सामान जले
- अज्ञात कारणों से लगी आग बुझाने देर से पहुंचे दमकल कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। थाना क्षेत्र के बरडाड गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। बैलगाड़ी व मोटरसाइकिल सहित पांच घर के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
गांव के रामसूरत के घर से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते कि आग इतना भीषण रूप ले ली कि देखते ही देखते बगल के गोमती, रामरतन, शिव प्रसाद व राम सूरत के घर के छप्पर जलने लगे। इस घटना में रामसूरत की मोटरसाइकिल व बैलगाड़ी जलकर जलकर राख हो गई। गांव के लोग आग को काबू करने की कोशिश में लगे रहे। सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची। इस घटना में खाने-पीने की चीजों से लेकर बच्चों के कपड़े, राशन सब कुछ नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राम सहाय ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजा जाएगी। जो भी आर्थिक सहायता होगी उसे शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।