{"_id":"5b80437842c792465d1d2cc5","slug":"91535132536-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर मरम्मत, कैंप में जमे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर मरम्मत, कैंप में जमे रहे अधिकारी
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती/ दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ग्रामीणों से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा देने वाली कटान पर नियंत्रण है। रात दिन चले मरम्मत कार्य के समय हर्रैया एसडीएम, सीओ, एसओ और बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता बंधे पर कैंप करते रहे। सुबह डीएम ने कार्यों का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार को सरयू नदी की तेज धारा के चलते कटरिया-चांदपुर तटबंध पर चांदपुर गांव के पास 50 मीटर बांध कट गया था। स्थित नियंत्रण में आई लेकिन शुक्रवार सुबह इसी तटबंध पर खलवा गांव के पास पानी के तेज दबाव के चलते 10 मीटर लंबाई में दो मीटर चौड़ाई में बंधे का स्लोप बैठ गया। मरम्मत कार्य कर रहे मजदूरों का तत्काल लगाया गया। बाढ़ खंड की तरफ से 250 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिससे कटान को तत्काल काबू कर लिया गया। अभी भी सरयू खतरे के निशान 92.730 मीटर से 41 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। चारो तरफ पानी से घिरे खजांचीपुर, सुविखा बाबू, टेडवा आदि गांव के लोग आज भी नाव से आ जा रहे हैं। सर्वाधिक समस्या स्कूली बच्चों की है जो कि नाव से ही स्कूल आते जाते हैं। डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर बृहस्पतिवार पूरी रात एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ल, सीओ अरविंद कुमार वर्मा व दुबौलिया एसओ पंकज गुप्ता, बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी टीम के साथ बंधे पर डटे रहे।
विज्ञापन