{"_id":"5b58b9674f1c1bee748b5f03","slug":"91532541287-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पहुंचे अधिकारी, जांचे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पहुंचे अधिकारी, जांचे हालात
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपैक्ट
फोटो
गांव में पहुंचे अधिकारी, जांचे हालात
विद्यालयों, शौचालय व हैंडपंपों की देखी व्यवस्था
भानपुर। प्राथमिक विद्यालयों में बदहाल शौचालयों और हैंडपंपों को लेकर बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर को संज्ञान लेकर बीडीओ और एडीओ पंचायत रामनगर ने गांवों में पहुंचकर व्यवस्था देखी। खामियों को तत्काल ठीक कराने के लिए उन्होंने संबधित सेक्रेट्री व प्रधान को निर्देश दिए। रामनगर, बारहकोनी और भैसहियां खुर्द के विद्यालयों की जांच बीडीओ हरिश्चन्द्र ने की, जबकि परसाकुतुब और भानपुर में एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। रामनगर और बारहकोनी मे शौचालय के टूटे दरवाजों को बदलवाने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। भैसहियां में बीडीओ ने बच्चों को हैंडपंप का दूषित पानी न पीने को कहा। विद्यालय परिसर में लगे आंगनबाड़ी के नल का प्रयोग विकल्प के रूप में करने की सलाह दी। बीडीओ ने कहा कि कमियां ठीक कराने के लिए सेक्रेट्री और प्रधान को निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था ठीक न होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।