फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ईओ ने भी उठाई झाड़ू, जुटे सफाई में

ईओ ने भी उठाई झाड़ू, जुटे सफाई में

Sat, 05 Aug 2017 06:08 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
ईओ ने भी उठाई झाड़ू, जुटे सफाई में
बस्ती। सफाई को लेकर लगातार नगर पालिका प्रशासन पर उठ रहे सवालों व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का निर्देश शनिवार को नगर पालिका परिषद के सिर चढ़ कर बोला। हर माह के प्रथम शनिवार को चल रहे सफाई अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने खुद ही झाड़ू उठा लिया। उनके हाथ में झाड़ू देख सफाई निरीक्षक व अन्य कर्मी भी कार्य में जुट गए। बाद में एकत्रित कूड़े को कर्मियों ने उठा लिया। शहर में माह के प्रथम शनिवार को नगर पालिका सफाई अभियान कराएगा। इसके क्रम में अभियान नेहरू तिराहे से दक्षिण दरवाजा तक चला। सुबह छह बजे नगर पालिका के सफाई कर्मी बड़ी संख्या में नेहरू तिराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद शुरू हुआ अभियान सबसे पहले प्रतिमा स्थल की सफाई कर उसमें उग गए बड़े-बड़े घास को हटा दिया गया। इसके बाद यहां पूर्व में स्थित ट्रांसफार्मर स्थल के आसपास फेंके गए कूड़े करकट को भी टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटा दिया। इस दौरान चूना आदि भी छिड़का गया। इसी बीच निरीक्षण करते हुए चइयाबारी में पहुंचे ईओ डॉ.आरपी श्रीवास्तव सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश दे रहे थे, मगर सड़क पर सफाई को ठीक ढंग से न होता देख इओ ने खुद ही एक सफाई कर्मी का झाड़ू लेकर सड़क किनारे फैले कूड़े को एकत्रित कर दिया। यहां के नागरिकों ने इओ का सहयोग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई निरीक्षक सोमकुमार के अलावा सफाई नायक वसीम, राजाराम, खुदा बक्स सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान में नहीं हटा कूड़ा
रुधौली। स्वच्छता मिशन के तहत शनिवार को नगर पंचायत परिसर में ईओ की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। एनएच की सड़क सहित दोनों ओर के नालों तक सफाई की गई। लेकिन नाले के उस पार के कूड़े जस के तस छोड़ दिए गए हैं। ईओ रामसमुख ने बताया कि शासन की मंशानुसार पहले शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान निकाला जाएगा। उम्मीद है कि आमजन का सहयोग भी बढ़ेगा। जहां तक रही नालों के दूसरी ओर से कूडा साफ करने की बात तो इसके लिए कोई अलग से आदेश नहीं है। सफाई नायक राहुल सिंह, एकाउंटेंट ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा नेता रामउग्रह जायसवाल, विजय कुमार पाण्डेय ‘राजू’, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, कौसर इद्रीसी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed