फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीडीओ और डीपीआरओ आमने-सामने

डीडीओ और डीपीआरओ आमने-सामने

Fri, 23 Jun 2017 05:11 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
डीडीओ और डीपीआरओ आमने-सामने
बस्ती। विकास भवन में स्थित जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालयों में एक दूसरे विभाग के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की होड़ लगी हुई है। अगर डीडीओ के सेक्रेटरी के विरुद्ध कोई कार्रवाई होती है तो पलट कर डीपीआरओ के सेक्रेटरी के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। कार्रवाई करने के मामले में दोनों विभागों अधिकारी आमने-सामने हैं। इसका खामियाजा दोनों विभागों के कर्मचारी भुगत रहे हैं। एक तरह दोनों विभागों में अघोषित वार छिड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सेक्रेटरी काय कर रहे हैं। डीडीओ कार्यालय के सेक्रेटरी को ग्राम विकास अधिकारी और डीपीआरओ के सेक्रेटरी को ग्राम पंचायत अधिकारी कहा जाता है। इन दोनों अधिकारियों का अधिकार समान है। दोनों ग्राम के विकास में अपना योगदान देते हैं। शासन और प्रशासन को दोनों विभागों के सेक्रेटरियों के विरुद्ध अनियमित कार्य करने की शिकायतें मिल रही है। चूंकि डीपीआरओ के सेक्रेटरी अधिक संख्या में इस इनकी शिकायतें भी अधिक रहती है। जब भी कोई मौका मिलता अधिकार कार्रवाई करने में नहीं हिचकते हैं। हाल ही में डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर भुवरनिरंजपुर हल्का के ग्राम विकास अधिकारी राकेश पांडेय के विरुद्ध सरकारी धन गबन के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। जब कि डीडीओ कार्यालय के लोंगो का कहना था कि इसमें मुकदमा दर्ज कराने जैसा कोई गंभीर आरोप नहीं बनता था। शुक्रवार को अंत्येष्टि स्थल निर्माण के गोलमाल में नरायनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरोत्तम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश हुआ। इसे विभाग के लोग बदले की कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं। यह तो एक उदाहरण भर है। कई ऐसे मामले हैं, जो जांच के दायरे में हैं। विकास भवन के अन्य विभागों के अधिकारी भी मानते हैं कि दोनों विभागों के बीच काफी दिनों से एक दूसरे विभाग के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का चलन है। जब भी मौका मिलता है अधिकारी कार्रवाई करने से परहेज नहीं करते। यह चर्चा पूरे विकास भवन में आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed