फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   90 objections of examination centers resolved, report sent to the council

Basti News: परीक्षा केंद्रों की 90 आपत्तियां हुईं निस्तारित, परिषद को भेजी गई रिपोर्ट

Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
90 objections of examination centers resolved, report sent to the council
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा- 2025 के लिए परिषद स्तर से ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण लगभग अंतिम रूप ले चुका है। इस बार जिले के 124 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाएंगी। केंद्रों के निर्धारण के बाद 14 नवंबर तक 90 आपत्तियां प्राप्त हुईं। जिला स्तरीय समिति सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया। आपत्तियों की सुनवाई के दौरान केंद्रों के फेरबदल की स्थिति नहीं बन पाई है।

इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में कुल 124 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण किया है। इसकी सूची विभाग की तरफ से सार्वजनिक कर दी गई थी। इस बाबत आपत्तियां एवं सुझाव भी मांगे गए। वेबसाइट, ई-मेल, रजिस्टर्ड डाक समेत विभिन्न माध्यमों से कुल 90 आपत्तियां प्राप्त हुई। डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति ने सुनवाई के दौरान सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। इस आशय की रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई है। सुनवाई के दौरान परीक्षा केंद्रों के फेरबदल की स्थिति नहीं बनी है। एक तरह से जिला समिति ने ऑनलाइन केंद्रों के निर्धारण पर सहमति जताई है। उम्मीद है कि परिषद स्तर से इसमें कोई फेरबदल किए जाने की कम गुंजाइश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed