फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9 people found corona positive

जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित केस मिले

Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
9 people  found corona positive
जनपद में नौ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से आए 671 नमूनों की रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पहले से संक्रमित एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में कुल 39 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले से 464 नमूनों की जांच भेजी गई है।
इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने की है। बताया कि कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण की गति हालांकि अभी उस रफ्तार में नहीं है, मगर खतरा अब भी बरकरार है। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि फिलहाल कोविड अस्पतालों को सक्रिय कर दिया है, मगर संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इनकी निगरानी चिकित्सीय टीम करती है। ऐसे लोग जो कोरोना संक्रमित हैं उनके कहीं भी आने जाने पर रोक लगी है। चिकित्सीय टीम मौके पर निरोधात्मक कार्रवाई भी करती है। अपने जिले में अब तक दो ऐसे गंभीर कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट मिली है, मगर दोनो लखनऊ में भर्ती हैं। शनिवार को महिला अस्पताल व जिला चिकित्सालय में आए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाने व दूरी बनाए रखने की अपील की है। कहा है कि जिन लोगों को अब तक टीका नहीं लगा है वे संक्रमण से बचने के लिए तत्काल टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed