फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9 Namajad in Five incidents

मारपीट के पांच मामलों में नौ नामजद

Thu, 21 Apr 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
9 Namajad in Five incidents
मारपीट के पांच मामलों में नौ नामजद
विज्ञापन

बस्ती। नाली का पाइप ले जाने, शिकायती पत्र देने सहित विभिन्न कारणों से हुई मारपीट के पांच मामलों में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौलीबाबू गांव के संजय कुमार सिंह ने तहरीर दी कि गांव के हेमंत सिंह उर्फ रानू उनकी जमीन में जबरदस्ती पानी ले जाने का पाइप डाल रहे थे। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। परशुरामपुर थाने के तिरुखा गांव में आरसीसी रोड पर ट्राली डंपर चढ़ाकर तोड़ देने के मामले में ओम प्रकाश निवासी तिरूखा ने विस्सू वर्मा व तीन ड्राइवर नाम पता अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि इससे मना करने पर उन लोगों ने अपशब्द कहते हुए आमादा फौजदारी हो गए। नगर थाने के बेलाड़ी में खिलाफ प्रार्थनापत्र देने को लेकर मनीराम चौधरी ने गांव के प्रभुनाथ के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि इसे लेकर उन्हें मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।

उधर, दुबौलिया थाने के अशोकपुर बलुईया गांव के राम दरश ने तहरीर दी कि गांव के ही सोनू, छट्ठू व ज्ञानदेव ने अकारण उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। मुंडेरवा थाने के एकमा माफी गांव निवासी अर्चना तिवारी पत्नी रमापति तिवारी ने शिवशंकर तिवारी निवासी एकमा और धीरज गुप्ता निवासी मुंडेरवा ने घर में घुसकर उनके पति को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed