फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Amodha Khas village also included in Kosi Parikrama route, markings put up

Basti News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में अमोढ़ा खास गांव भी शामिल, लगे निशान

Thu, 09 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
84 Amodha Khas village also included in Kosi Parikrama route, markings put up
अमोढ़ा खास कस्बे में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भौतिक सत्यापन,चिन्हांकन करने पहुंची टीम-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए बुधवार को कई विभागों की संयुक्त टीम ने छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा खास ग्राम पंचायत में पड़ने वाले मार्ग पर मकानों, जमीनों और सार्वजनिक स्थलों का भौतिक मुआयना किया। मकानों आदि स्थानों पर सीमांकन कर लाल निशान लगाए।
टीम में एसएलओ विभाग से सौरभ कुमार, इस्लाम अंसारी अमीन, एनएचएआई से विनय यादव, बाल गोविंद श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, चकबंदी विभाग से लेखपाल जयराज पटेल, राजस्व विभाग से लेखपाल वीरेंद्र कुमार सरोज की संयुक्त टीम ने अमोढ़ा खास ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले अमोढ़ा ग्राम पंचायत के बद्री पुरवा गांव से निशानदेही करने का काम शुरू।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर पहुंचकर अमोढ़ा ईदगाह के पास से लेकर कस्बे की तरफ देर शाम तक लोगों के मकानोंश् जमीनों पर लाल निशान लगाए गए।
84 कोसी परिक्रमा मार्ग की शुरुआत बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से हो रही है। जिले में यह सड़क 40.14 किमी लंबाई में बननी है।
इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को सौंपी गई है। जिले में 56 गांवों में से 50 गांवों के भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सड़क के लिए प्रस्तावित 180 हेक्टेयर में से 80 प्रतिशत जमीनों का अधिग्रहण हो चुका है। 65 सौ काश्तकारों में से अधिकतर लोगों में दो करोड़ से अधिक मुआवजा भी बंट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी एनएच ने सड़क के लिए अधिग्रहित जमीनों की मार्किंग शुरू कर दी है। इसके लिए पोकलैंड मशीनों से खोदाई कराई जा रही है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed