फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा 50 किग्रा दूषित खोआ

खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा 50 किग्रा दूषित खोआ

Thu, 14 Mar 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा 50 किग्रा दूषित खोआ
खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा 50 किग्रा दूषित खोवा
विज्ञापन

बस्ती। खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में बुधवार को जांच के लिए निकली टीम के हत्थे गायघाट से 50 किलो दूषित खोवा चढ़ा। इसे तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने विभिन्न स्थानों पर किए गए जांच में खोवा, नमकीन व पेड़ा सहित आधा दर्जन नमूना भरा, जिस जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, गीता त्रिपाठी, जय प्रकाश, नरेंद्र प्रताप सिंह की टीम सड़क पर निकली। यहां से हर्रैया पहुंची टीम ने आदर्श डेयरी खोवा, बेदीपुर हर्रैया के जगन्नाथ की दुकान से नमकीन, हड़ही बाजार से मैदा, संतोष मोदनवाल की दुकान से खोवा, ब्लॉक रोड स्थित डेयरी से खोवा, रोडवेज से पवन कुमार की दुकान से पेड़ा का नमूना एकत्रित किया। अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि होली त्योहार के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नमूने भरे जा रहे हैं। इसे 24 घंटे के भीतर लखनऊ भेज दिया जाता है। जल्द ही इनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।
ऑनलाइन ठगी का खुलासा, रकम वापस
बस्ती। पुलिस की साइबर सेल ने 59 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग करने वाले जालसाज के चंगुल से 39 हजार रुपये वापस कराने में कामयाबी हासिल की है। जालसाज ने मोबाइल पर फोन करके एटीएम खराब होने का झांसा दिया था। साइबर सेल प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने भुग्तभोगी राजेंद्र सिंह निवासी साड़ी कल्प थाना गौर की तहरीर पर छानबीन शुरू की। पता चला कि 25 फरवरी को 58 हजार 898 रुपये में से त्वरित कार्रवाई करते हुए 39 हजार 999 रुपये राजेंद्र सिंह के खाते में वापस कराया। बकौल राजेंद्र उनके मोबाइल पर बैंक से फोन आने की बात कहा। कार्ड नंबर पूछने के कुछ देर बाद मोबाइल पर पांच बार में 58 हजार 898 रुपये की खरीदारी का मैसेज आया। जिसमें साइबर सेल ने 39 हजार 999 रुपये वापस कराया। प्रभारी साइबर सेल, कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति, हिंदे आजाद ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


रामनगर में सात नए सचिवों ने ग्रहण किया कार्यभार
भानपुर। चुनाव आचार संहिता के अनुुपालन में हुए स्थानान्तरण के तहत रामनगर ब्लॉक में सात नए सचिवों ने कार्यभार ग्रहण किया है। बीडीओ हरिश्चन्द्र ने बताया कि नए सचिवों में कप्तानगंज ब्लॉक से पुष्पा श्रीवास्तव, बनकटी से रणविजय सिंह, सदर से पिंटू कुमार, गौर ब्लॉक से श्री प्रकाश, दुबौलिया से शेषराम दिवाकर, परशुरामपुर से नंद कुमार, व रुधौली से सीमा सिंह भारद्वाज ने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़या गांव में मंगलवार को शाम गांव के रमाकांत व संदीप के बीच में कहासुनी हो गई। इसमें एक पक्ष ने 100 नंबर पर सूचना दी कि रोड पर हमारे साथ लूट हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया मौके पर जांच की गई तो दोनों पक्षों में विवाद हो जाने पर झूठी सूचना देने के मामले में शांतिभंग का मामला दर्ज कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया।
मंडलीय व्यापारी सम्मेलन 15 को
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन 15 मार्च को मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल होगा। सम्मेलन की सफलता के लिए तैयारी बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने बताया कि मंडलीय सम्मेलन में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के व्यापारी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, संयोजक हिस्सा लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि यह मंडलीय सम्मेलन निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है और पार्टी के नीति, कार्यक्रम से व्यापारियों को अवगत कराया जाना आवश्यक है। तैयारी बैठक में ऋषभ गुप्ता, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, धर्मेन्द्र जायसवाल, मोरार जी, अयोध्या प्रसाद, कृपाशंकर श्रीवास्तव, विश्वनाथ अग्रहरि, चन्द्रमणि पाठक, अमरनाथ कसौधन, कन्हैयालाल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखिलेश पाण्डेय, दिनेश अग्रहरि, सुभाष चन्द्र जायसवाल, राजन अग्रहरि के साथ ही प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सात ससुराली दहेज उत्पीड़न में नामजद
मुंडेरवा। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने पीड़िता के पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडांड गांव निवासी सीरत चौधरी की पुत्री माधुरी की शादी गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना के चेतिया गाव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख के लिए दबाव बना रहे थे। 14 फरवरी को उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। पति के अलावा ससुर राम सागर, सास अशरफा के अलावा दो ननद, जेठ-जेठानी निवासी चेतिया को नामजद किया गया है।
सेवानिवृत्त शिक्षक की मृत्यु मामले में मुकदमा
नगर बाजार (बस्ती)। पुलिस ने 21 फरवरी को मार्ग दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुए मौत के मामले में मोटरसाइकिल संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जसईपुर निवासी राजकुमार शुक्ल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 21 फरवरी को उनके बडे़ पिता जगत नरायन शुक्ल नगर बाजार से काम निपटाकर घर वापस जा रहे थे। कलवारी मार्ग पर पोखरनी चौराहे पर कलवारी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आया और उनके बड़े पिता जगत नरायन शुक्ला की बाइक में भिड़ा दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी जब हालत में सुधार नहीं आया तो ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां 26 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सालाना उर्स रविवार को
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक के जलालपुर में रविवार को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स सूफी शाह मोहम्मद इकबाल कादरी के मजार पर होगा। यह जानकारी सूफी हकीम मोहम्मद नसीर अलकादरी चिश्ती ने दी है।



स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
बस्ती। शहर के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रवेश प्रथम और द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि शबाना अंजुम ने किया। बच्चों की ओर से बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी, और उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होगा। विशिष्ट अतिथि संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद बच्चों का तृतीय सोपान और राज्यपाल पुरस्कार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि बच्चों को उनके भविष्य में वरीयता मिल सकता है। ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट श्रवण कुमार गुप्ता, अबुअनस मेकरानी, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड संगीता प्रजापति, नेहा गुप्ता ने बच्चों को वीपी सिक्स, गांठ बंधन, गेट निर्माण, टेंट निर्माण, पुल निर्माण आदि की जानकारी दी। इस दौरान गाइड कैप्टन परवीन बानो, अंजुम परवीन, संगीता श्रीवास्तव, शिवानी, हुमा, शदफ शकील, रचना सिंह, आशी, नेहा मिश्रा, नुसरत, फातिमा, खालिदा, अलसबा, प्रधान लिपिक, जफर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed