{"_id":"67f41d78e14cb27d5a063db4","slug":"64-students-gave-practical-exam-in-gic-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134704-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जीआईसी में 64 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जीआईसी में 64 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड के छूटे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न इस प्रयोगात्मक परीक्षा में 64 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी। वह निर्धारित समय पर राजकीय इंटर कॉलेज मैं परीक्षा देने के लिए पहुंचे। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों की जांच कर परीक्षकों ने परीक्षा कक्षा में प्रवेश दिया। फिजिक्स के 30 और केमिस्ट्री के 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। शेष परीक्षार्थियों की परीक्षा कल मंगलवार को आयोजित की जाएगी। भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा परीक्षक यशदीप श्रीवास्तव ने लिया जबकि रसायन विज्ञान की परीक्षा प्रयोगात्मक परीक्षा डॉ विवेक मणि त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ।
जीआईसी के प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भौतिक और रसायन विज्ञान के 64 परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। कल मंगलवार को भी प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र पर जारी रहेगी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है। वह परीक्षा दे सकते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा की कल मंगलवार को आखिरी तिथि है । इसके बाद तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।