फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बूथ में गिरा मिला मोहर लगा बैलेट पेपर

बूथ में गिरा मिला मोहर लगा बैलेट पेपर

Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बूथ में गिरा मिला मोहर लगा बैलेट पेपर
बूथ में गिरा मिला मोहर लगा बैलेट पेपर
विज्ञापन

फोटो
रुधौली द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के क्रम में रुधौली में शनिवार को हुए मतदान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रुधौली द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य चुनाव के एक बूथ पर मोहर लगा बैलेट पेपर सफाईकर्मी को मिला है।
मतदान संपन्न होने के बाद केंद्र पर साफ-सफाई करने गए सफाई कर्मी को एक चुनाव चिन्ह पर मोहर लगा बैलेट पेपर जमीन पर पड़ा मिला। पीछे निर्वाचन क्षेत्र एवं बूथ संख्या के साथ पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। स्थानीय निर्वाचन अधिकारी ने लावारिस मिले बैलेट पेपर को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

मामला प्राइमरी विद्यालय पचारी कला के बूथ संख्या 83 के कक्ष का है। सफाई कर्मचारी विमल कक्ष की साफ-सफाई कार्य करने के लिए गया तो मोहर लगा बैलेट पेपर संख्या 6 डी ए 4074652 जमीन पर दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने तुरंत मतदान केंद्र के पीछे रहने वाले गांव के मतदाता राजेश पाल को दी। राजेश ने बैलेट पेपर को अपने पास सुरक्षित रख लिया। बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी। जिसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बैलेट पेपर के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाया, लेकिन जब तक वह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते सभी अधिकारी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात एसडीएम भानपुर राजेश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव को निर्देशित कर राजेश पाल के पास से बैलेट पेपर को सुरक्षित जब्त करवा लिया। एसडीएम ने बताया कि बूथ पर मिला बैलेट पेपर सुरक्षित रखा लिया गया है। मतगणना के दिन मतपेटिका एवं बचे हुए मत पत्रों की संख्या को मिलान करने के बाद ही लावारिस मिले बैलेट पेपर के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इतना ही नहीं लापरवाही का हाल यह रहा कि मतदान के दिन रुधौली जिला पंचायत सदस्य प्रथम के एक बूथ को द्वितीय में शामिल कर उसे इस उपचुनाव का हिस्सा बनाया जा चुका था। जानकारी होने के बाद क्षेत्र के पचारी खुर्द पर बनाए गए बूथ संख्या 154 मतदान केंद्र का मतदान रद्द कराया गया।
आंकड़ों के गणित लगाने में बीता प्रत्याशियों का दिन
28 अगस्त को होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। जिला पंचायत सदस्य रुधौली द्वितीय का उपचुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। बारिश के बीच 42.08 फीसदी वोट पड़े। कम मतदान से सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। उपचुनाव में पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में बंद कर दी गईं। थके हारे प्रत्याशियों ने रात में भरपूर नींद लिया, लेकिन दूसरे दिन समर्थकों के साथ विश्लेषण करने में लगे रहे। कम मतदान पर किसे फायदा होगा। यह बात मतदाता भी अपने-अपने तर्कों से करते रहे। मतपेटियों में कैद मतपत्रों से किसका सितारा बुलंद होगा इस बात का फैसला 28 अगस्त की मतगणना को होगा। फिलहाल तब तक के लिए सभी प्रत्याशी अपने आप को विजयी मान रहे हैं। साथ ही वोटिंग के प्रतिशत से चिंतित भी हैं। बावजूद समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करने लगे हैं।

मतदान के बाद से ही क्षेत्र के चौक-चौराहों, चाय आदि की दुकानों पर लोग अपने प्रत्याशी को विजयी घोषित कर रहे हैं। जातियों का गुणा गणित और मतदान प्रतिशत पर हर प्रत्याशी समर्थक दूसरे को वोट काटने की बात कह रहा है। प्रत्याशी भी वोटों की गुणा गणित, आंकड़ों का मिलान, बूथों पर हुई गतिविधियों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए नजर आए। रुधौली ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के लिए अपर जिलाधिकारी आरडी पांडेय और जोनल मजिस्ट्रेट राजेश सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed