फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बरदिया कुंवर में फिर कटी दो चोटी

बरदिया कुंवर में फिर कटी दो चोटी

Sat, 05 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बरदिया कुंवर में फिर कटी  दो चोटी
महराजगंज (बस्ती)। दुबौलिया थाने के बरदिया कुंवर गांव में शनिवार को भी किशोरी की चोटी कटने की घटना की चर्चा है। किशोरी की मां की गुहार जुटे गांव वालों ने तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी के कटे बाल अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गांव में रीता (16 वर्ष) पुत्री राम अनुज बहन के साथ छत पर सोई थी। मां गुड़िया घर के दरवाजे पर सो रही थीं। रात 10 बजे पिता का फोन आया और बच्चों से बात कराने को कहे। मां गुड़िया के मुताबिक़ जैसे वह मोबाइल लेकर छत पर गई तो रीता बेहोश मिली। बगल में उसकी चोटी का बाल कटा था। मां ने गुहार लगाई तो गांव के लोग जुट गए। पानी का छिड़कने पर रीता को होश आया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, चपरा गांव की 70 वर्षीय आरती पत्नी सुखराजी की भी चोटी कट गई। सुखराजी घर के दरवाजे पर सोई थी। बीती रात 12 बजे मच्छरदानी के अंदर से किसी ने बाल की चोटी काट ली। पुलिस दोनों गांवों में जाकर कटी चोटी को कब्जे में ली। एक दिन पहले भी बरदिया कुंवर गांव में अपनी बहन के घर आई पैकोलिया के दिवाकरपुर की महिला कांति देवी की भी चोटी किसी ने काट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता से बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले में छानबीन की जा रही है और गांव वालों को अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed