फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रधान और सेक्रेटरी पर दो लाख गबन करने का आरोप

प्रधान और सेक्रेटरी पर दो लाख गबन करने का आरोप

Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और सेक्रेटरी पर दो लाख गबन करने  का आरोप
बस्ती। काम कराया नहीं और खाते से निकाल लिया दो लाख तीन हजार रुपये से अधिक। इसे सरकारी धन का गबन मानते हुए डीपीआरओ गोपालजी ओझा प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने कार्रवाई करने से पहले जबाव देने के लिए दो दिन का समय दिया है। मामला बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम बेईली का है।
विज्ञापन

इस माह ग्राम निधि प्रथम के खाते से धन निकालकर गबन करने के 12 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 50 लाख से अधिक के धन का बंदरबांट करने के आरोप में प्रधान और सेक्रेटरी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नोटिस जारी हुआ। अधिकारियों और ग्रामीणों की माने तो ग्राम निधि प्रथम के धन को प्रधान और सेक्रेटरी निजी धन के रुप में उपयोग कर रहे हैं। डीपीआरओ गोपाजी ओझा ने बताया कि ग्राम बेईली में प्रधान कौशलेंद्र और ग्राम पंचायत अधिकारी कुसुमलता सिंह ने मिलकर 20 अप्रैल 17 और 29 मई 2017 के बीच विभिन्न तिथियों में दो लाख तीन हजार 787 रुपये निकाल लिए। बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायत की कार्ययोजना आनलाइन फीड कराने से पहले ही धन निकाल लिया गया। कहा कि इससे पता चलता है कि प्रधान और सेक्रेटरी ने मनमाने तरीके से कार्य करते हुए सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया। जो कि गबन की श्रेणी में आता है। बताया कि इसी तरह वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त धन के सापेक्ष व्यय किए धनराशि को आनलाइन बाउचर फीड नहीं कराया। यह भी सरकारी धन के गबन की श्रेणी में आता है। बताया कि इसके लिए प्रधान और सेक्रेटरी को जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया, उसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के साथ दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रधान का अधिकार तक छीना जा सकता और सेक्रेटरी निलंबित तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed