फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6000 women will check the purity of water

ग्राम पंचायतों में पानी की शुद्धता जांचेंगी छह हजार महिलाएं

Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
6000 women will check the purity of water
पानी की शुद्धता जांचेंगी 6000 महिलाएं
विज्ञापन

हर ग्राम पंचायत में गठित होगी पांच सदस्यीय महिलाओं की कमेटी
जिले और ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग
पोर्टल के जरिए सीधे सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब हर ग्राम पंचायतों में महिलाओं की पांच सदस्यीय कमेटी पेयजल के गुणवत्ता की जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार जल निगम के जरिए गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगी।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिशासी निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हर ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं की समिति बनाकर पूरी सूची तलब की है। यह समिति ग्राम पंचायतों में एफटीके और एचटूएस वायल के जरिए पानी के गुणवत्ता की जांच करेंगी और केंद्र सरकार के डब्ल्यूक्यूएमएस पोर्टल पर अपनी जांच रिपोर्ट भेजेगी। उसी के अनुसार शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया जाएगा। बस्ती जलनिगम के अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी ने बताया कि जिले में कुल 1185 ग्राम पंचायतें हैं, जिसके लिए कुल 5925 महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला पेयजल समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती करेंगी और पूरे अभियान की विधिवत मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

यह होंगी पांच सदस्यीय समिति की सदस्य
जल निगम के सहायक अभियंता वीनस चौधरी के अनुसार इस समिति में ग्राम पंचायत में तैनात एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा, अध्यापिका, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य अथवा सक्रिय महिलाओं को शामिल किया जाएगा। वहीं, ब्लॉक स्तर से पूरी सूचना जनपद स्तर पर तैनात सहायक नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता लघु सिंचाई और प्रयोगशाला प्रभारी जलनिगम की तैनाती की जाएगी। जो जिला नोडल अधिकारी के रूप में तैनात जिला विकास अधिकारी को अपनी रिपोर्ट पोर्टल के लिए उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed