फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   57 nominations for seven posts

सात पदों के लिए 57 नामांकन दाखिल

Wed, 07 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 07 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
57 nominations for seven posts
एपीएनपीजी कालेज मे रेनू बाला अध्यक्ष पद के नामाकंन करने जाती हुई।
एपीएन पीजी कालेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए सात पदों पर कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद इन सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। वहीं नामांकन के दौरान लोग सड़क जाम होने से परेशान रहे। मालवीय रोड से लेकर गांधीनगर में जाम की स्थित बनी रही। जाम से बचने के लिए छोटे वाहन शर्ट कट रास्ता तलाशते रहे। सबसे अधिक जाम आवास विकास कालोनी के काली मंदिर के पास रहा। 
विज्ञापन


बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एपीएन पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सात पदों पर पूर्वान्ह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ। जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल करने की मनाही के बाद भी तमाम प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर महाविद्यालय के पास पहुंचे, मगर गेट पर एक प्रत्याशी के साथ के दो छात्रों को जाने की अनुमति मिली। एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ प्रत्याशियों ने महाविद्यालय के अंदर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे अधिक नामांकन पत्र कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दाखिल किए गए, जिनकी संख्या 15 है। वहीं सबसे कम दो नामांकन विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए दाखिल हुए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर इससे भी अधिक 10 नामांकन हुए। महामंत्री पद के लिए आठ, कोषाध्यक्ष पद के लिए छह,  कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 15, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए सात और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए महज दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अखिलेश मिश्र और राममणि ने पर्चा दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन विकास गुप्ता, आयुष ओझा, मो. अल्तमस अंसारी, विपिन उपाध्याय, मो. अकील अंसारी, आशीष कुमार ने पर्चा दाखिल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed