{"_id":"69d15a66074f7f2d4e0a2e65","slug":"56-complaints-were-received-before-the-dm-and-sp-but-only-five-were-resolved-on-the-spot-basti-news-c-207-1-bst1014-156142-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीएम और एसपी के समक्ष 56 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ पांच का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीएम और एसपी के समक्ष 56 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ पांच का समाधान
विज्ञापन
भानपुर तहसील में सुनवाई के दौरान डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व एसपी डॉ. यशवीर स्रोत सूचना विभाग
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी यशवीर सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी। इसमें 56 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर सिर्फ पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष सभी मामले संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिए गए।
बता दें कि सर्वाधिक 30 शिकायतें राजस्व विभाग की थी, जबकि पुलिस व विकास विभाग से जुडे 6-6 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं बिजली की तीन, नगर पंचायत से जुड़ी दो, चकबंदी, आपूर्ति और वन विभाग से जुड़ीं एक-एक शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु कुमार, तहसीलदार पंकज गुप्ता के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में रूधौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 35 मामले आए। उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने मौके पर चार मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
सदर में मंडलायुक्त ने सुनी समस्याएं
बस्ती। सदर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की। यहां कुल, 46 मामले आए। जिसमें सिर्फ दो मामले ही निस्तारित हुए। शेष पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, तहसीलदार विनय प्रभाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
हर्रैया में सीडीओ ने की सुनवाई
बस्ती। हर्रैया तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने की। यहां कुल, 109 मामले आए। जिसमें सात ही मामले निस्तारित हुए। शेष पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे। संवाद