फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50,345 copies were checked at four centres

Basti News: चार केंद्रों पर जांची गईं 50,345 कॉपियां

Wed, 25 Mar 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
50,345 copies were checked at four centres
बस्ती। जिले के चार केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जांच की गति कम रही। चारों केंद्रों पर कुल 50,345 कॉपियों की जांच की गई। इसमें हाईस्कूल की 25,975 और इंटरमीडिएट की 24,370 कॉपियां शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षकों की संख्या शत-प्रतिशत नहीं हो पा रही है। जीजीआईसी में 455 में 257, सक्सेरिया में 790 में 403, केडीसी में 414 में 208 और पांडेय इंटर कॉलेज में 719 में 390 परीक्षक ही पहुंचे। हाईस्कूल में जीआरएस इंटर कॉलेज में 14,401 कॉपियां जांची गई हैं, यहां अभी तक कुल 73,487 कॉपियाें की जांच की जा चुकी है और कुल 71,969 कॉपियां जांचने के लिए शेष बची हुई हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 11,574 काॅपियां जांची गई हैं। यहां अब तक कुल 60,469 काॅपियां जांची जा चुकी हैं और शेष 82,811 कॉपियां जांचने के लिए बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 12,117 कॉपियां जांची गईं, यहां अब तक 47,360 कॉपियों की जांच की जा चुकी है और 63,275 कॉपियां जांचने के लिए शेष बची हैं। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 12,253 कॉपियां जांची गईं, यहां अभी तक कुल 55,909 कॉपियाें की जांची जा चुकी है और 64,627 कॉपियां जांचने के लिए बची हैं। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed