{"_id":"624dddfaf7ca843e251ff75a","slug":"50-bigha-wheat-crope-lost-in-fire-basti-news-gkp4324573126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरियार के सीवान में लगी आग,दो गांव के किसानों की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरियार के सीवान में लगी आग,दो गांव के किसानों की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जनों किसानों की 50 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल राख
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार गांव के पूरब सीवान में गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे कुरियार व पड़िया पार गांव के दर्जनों किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं व गन्ना की फसल जल गई।
कुरियार गांव के पूर्वी सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग पछुआ हवा की वजह से से पड़ियापार गांव के समीप पहुंच गई। लपटें देख पड़री व कुरियार गांव के लोग सीवान में दौड़े और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। वे लोग आग पर जब तक काबू पाते तब तक दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल व गन्ना जल गया। कुछ देर बाद दमकल के आने के बाद बाकी फसलों को जलने से बचाया गया। घटना में मनीराम का डेढ़ बीघा, विजय कुमार, राज कमल, विजय पाल का नौ बीघा, मनोज कुमार व अवधेश कुमार का तीन-तीन बीघा तथा रंपत, संपत का तीन बीघा, राम सुभग व सर्वजीत का दो बीघा शकुन्तला का एक बीघा, कृष्ण कुमार का दस बिस्सा तथा यशोदा का दो बीघा तथा पड़िया पार निवासी दया राम, इंशाअल्लाह, समिउल्लाह, शिवशंकर, अभीराज, बाबूराम, राजमती, भगवानदीन, अब्दुल गफ्फार, जब्बर, चंद्रिका यादव, कोमल, पारस, जगदीश आदि की मिलाकर कई बीघे गेहूं व गन्ने की फसल जल गई। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि लेखपाल को फोन किया लेकिन गांव तक नहीं आए।