{"_id":"67f18203ead0b55228045f71","slug":"50-bigha-crops-and-100-bigha-stalks-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-siwan-of-chhapia-rampur-revati-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134572-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छपिया-रामपुर रेवटी के सिवान में आग से 50 बीघा फसल, सौ बीघा डंठल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छपिया-रामपुर रेवटी के सिवान में आग से 50 बीघा फसल, सौ बीघा डंठल राख
Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। क्षेत्र के छपिया पांडेय और रामपुर रेवटी गांव के सिवान में शनिवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग देखते ही देखते 45-50 बीघा गेहूं की फसल और लगभग 100 बीघा डंठल जल गया।
जानकारी के मुताबिक, छपिया पांडेय के दक्षिण बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो देखते ही देखते आग रामपुर रेवटी गाव के सीवान तक पहुंच गई। गिरिश पांडेय, शम्भू उपाध्याय, आत्मा सिंह, परमात्मा सिंह, पारस नाथ उपाध्याय, जनार्दन सिंह अन्य लोगों की 45 से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक कर दिया। वही 100 बीघे के लगभग भूसा बनाने के लिए खेत में डंठल भी जल गया। छपिया, रामपुर, एकमा, गूदी, अहरा, भरवलिया सहित अन्य गांव के ग्रामीणों, मुंडेरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। राजस्व टीम गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है।
आग लगने से 10 बीघा फसल जली,बुझने के बाद पहुंचा दमकल
पैकोलिया। अहिरौलिया नैन गांव के सिवान में शनिवार दोपहर गेहूं और गन्ने की फसल में आग लग गई। सात बीघा गेहूं और तीन बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। गांव के राजेंद्र प्रसाद दूबे का करीब तीन बीघा गन्ना और एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, तिलक राम चौधरी, महेश दूबे, गिरीश चंद्र दूबे, अवधेश दूबे की कुल करीब छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के प्रयास से करीब डेढ़ घंटे बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच सकी। वहीं, दूसरी घटना इमिलियाधीश की है। जहां इंटर कॉलेज के पीछे बांस की कोठी में अज्ञात कारणों से करीब दो बजे आग लग गई। लोगों को जानकारी हुई तो आस-पास के लोग बुझाने के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई जा सकी। संवाद
विज्ञापन
लखना गांव में आग लगने के कई छप्पर जले
छावनी। थाना क्षेत्र के लखना गांव में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें कई मकान जलकर खाक हो गए। रात होने की वजह से घर में रहने वाले लोग अपने रोजमर्रा की चीजों को भी बचा नहीं सके। जानकारी के अनुसार लखना गांव के राधे श्याम के घर से अचानक आग लपटें निकली। देखते ही देखते गांव के मंगरु, राम ऊजागिर, श्रीश्याम का छप्पर का घर जल कर राख हो गया। घर के सभी लोग गहरी नींद में थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के बाद पहुंची। संवाद