फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4831 persons vaccinated

246 बूथों पर 4831 को लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
4831 persons vaccinated
चार हजार से अधिक ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को 246 बूथों पर 4,831 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अभियान में 53 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1,412 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 3,013 बच्चों को टीका लगा है। महिला अस्पताल में 42 लोगों को कोविशील्ड, 17 को को-वैक्सीन व 12 से 14 साल वाले 11 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 16 को कोविशील्ड और 13 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। 12 से 14 साल वाले किसी बच्चे को वैक्सीन नहीं लगी। जिले में अब तक 33 लाख 99 हजार 134 डोज वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक सक्रिय मरीज, एक स्वस्थ
बस्ती। जिले में कोरोना का अब केवल एक सक्रिय मरीज है। मंगलवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से जारी 673 की कोरोना जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले हैं। वहीं, एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ है।एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभी 890 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से कुल 861 नमूने लिए गए जिसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। स्टेशन पर डॉ. मासूमा की नेतृत्व में एलटी आनंद श्रीवास्तव, हरीश गुप्ता, इसराइल सैंपलिंग किए। सीएमओ डा. चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed