{"_id":"69da981eedbc591f5f0659e7","slug":"45-procurement-centres-closed-free-weighing-of-sugarcane-at-34-procurement-centres-basti-news-c-207-1-bst1006-156605-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 45 क्रय केंद्र हुए बंद, 34 क्रय क्रेंदों पर गन्ने की मुफ्त तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 45 क्रय केंद्र हुए बंद, 34 क्रय क्रेंदों पर गन्ने की मुफ्त तौल
विज्ञापन
बभनान। चीनी मिल बभनान का मौजूदा पेराई सत्र चार दिन बाद 15 अप्रैल को अवसान हो जाएगा। चीनी मिल मिल गेट पर 12 अप्रैल से बिना टिकट गन्ना तौल शुरू होगा। अब तक चीनी मिल के 45 क्रय केंद्र बंद हो चुके है और 34 क्रय केंद्रों पर मुफ्त तौल किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बभनान चीनी मिल के मौजूदा पेराई सत्र में अब तक एक करोड़ 22 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। चीनी मिल द्वारा किसानों के खाते में 31 मार्च तक खरीदे गए गन्ने मूल्य का संपूर्ण भुगतान किया जा चुका है। अब पेराई सत्र अवसान की तरफ बढ़ रही है।
इस संबंध में बभनान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में मिल गेट सहित कुल 79 क्रय केंद्रों से खरीद की जा रही थी। जिसमें से 45 क्रय केंद्र तक पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। संवाद