{"_id":"67840b527e7065b3a80bf002","slug":"44-services-became-faceless-now-you-will-not-have-to-visit-rto-basti-news-c-7-1-gkp1032-807113-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फेसलेस हुईं 44 सेवाएं... अब नहीं \nलगाना पड़ेगा आरटीओ का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फेसलेस हुईं 44 सेवाएं... अब नहीं लगाना पड़ेगा आरटीओ का चक्कर
Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आरटीओ दफ्तर में 58 में 44 सेवाएं फेसलेस हो चुकी हैं। इसका मतलब अब जरूरी सेवाओं के लिए आरटीओ का चक्कर लगाने से निजात मिल गई है। इसके लिए आवेदक घर बैठे मोबाइल के जरिये अपना आवेदन व भुगतान कर सकते हैं। विभाग में इसे अभूतपूर्व उपलब्धि माना जा रहा है।
इससे आवेदकों व अधिकारियों-कर्मचारियों को अनावश्यक दौड़भाग व लिखा-पढ़ी से राहत मिलने लगेगी। परिवहन विभाग ने जहां एक दिन पहले शुल्क व टैक्स जमा करने के लिए यूपीआई व क्यूआर कोड की सुविधा जारी किया है, वहीं परिवहन आयुक्त ने आम जनमानस से जुड़ी 44 जरूरी सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया है।
इसके लिए आवेदक किसी भी सहज जनसेवा केंद्र या फिर अपने मोबाइल के जरिएये आवेदन कर सकते हैं। आरटीओ फरीदुद्दीन ने बताया कि सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 व परमिट की 8 सेवाएं आम जनमानस को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से फेसलेस रूप से उपलब्ध कराने के लिए लाइव की जा चुकी है।
विज्ञापन
बदलने व रक्षा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
वाहन पोर्टल की ये हैं 11 सेवाएं ःसंभागीय परिवहन कार्यालय के डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर राकेश तिवारी के अनुसार, वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन के पंजीयन, पूरी तरह से निर्मित बॉडी वाले वाहन, मोटर वाहन का पंजीयन कराया जा सकता है।,
पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता बदलने, किराया खरीद करार की अनुशंसा, किराया खरीद करार की समाप्ति, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाणपत्र जारी करने, शुल्क देकर आरसी विवरण देखने, परिवहन सेवाओं में मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने व अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।