{"_id":"696be673a30cc63a240d5710","slug":"41-cases-came-up-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-only-eight-were-resolved-on-the-spot-basti-news-c-207-1-bst1006-151476-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संपूर्ण समाधान दिवस में 41 मामले आए, मौके पर सिर्फ आठ का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संपूर्ण समाधान दिवस में 41 मामले आए, मौके पर सिर्फ आठ का समाधान
विज्ञापन
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल अधिकारी व व्यापारी स्रोत विभाग
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील में आयोजित किया गया। डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी अभिनंदन ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों से संबंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण कराएं। इस दौरान 41 मामले प्राप्त हुए। इनमें से आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
राजस्व विभाग के 16, पुलिस विभाग के आठ, विकास विभाग के छह, बिजली निगम के पांच तथा अन्य के छह मामले आए थे। संचालन उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक ने किया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भानपुर में एसडीएम ने सुनीं फरियाद
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम हिमांशु कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से सिर्फ एक मामले का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष सभी 15 शिकायतें संबंधित विभागों को सौंप दिए गए। सर्वाधिक सात शिकायतें बिजली निगम से संबंधित थीं। राजस्व व विकास विभाग के चार-चार मामले दर्ज हुए। एक शिकायत नगर पंचायत से जुड़ी दर्ज की गई। इस मौके पर सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद