फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4.80 lac Harape

नौकरी के नाम हड़पे 4.80 लाख रुपये पुलिस ने कराया वापस

Tue, 26 Jul 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
4.80 lac Harape
नौकरी के नाम पर हड़पे 4.80 लाख, पुलिस ने कराया वापस
विज्ञापन

बस्ती। सेना में भर्ती कराने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये हड़पने के एक मामले में साइबर क्राइम थाने की टीम ने रकम वापस दिलाने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने अयोध्या और सुल्तानपुर के युवकों से कुल 18 लाख 40 रुपये नौकरी के नाम पर ले लिए गए थे।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को उनके खाते से चार लाख अस्सी हजार रुपये चार आवेदकों को वापस कराए गए। रेंज स्तरीय साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के अनुसार 31 मार्च 2022 को अयोध्या जनपद के कैंट थाने के सलारपुर सहादतगंज निवासी आदेश यादव व अन्य ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि रामसुधार चौधरी निवासी टिकरिया थाना कप्तानगंज बस्ती और सुमन कुमार निवासी राशिदपुर थाना सुल्तानगंज जनपद भागलपुर बिहार ने उन्हें सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख 40 हजार रुपया ले लिया। उन्हें चयन के लिए पश्चिम बंगाल भी ले गए और झांसे में रखकर उनकी मेडिकल आदि की प्रक्रिया भी फर्जी तरीके से करा दिया। इतना ही उन्हें नियुक्ति पत्र तक थमा दिया गया।
विज्ञापन

जब उन्हें पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रेंज के साइबर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। साइबर थाना की टीम ने आरोपी सुमन कुमार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी राम सुधार को बस्ती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मुकदमे से संबंधित पीड़ित युवकों में आदेश यादव निवासी सलारपुर सहादतगंज, थाना कैन्ट जनपद अयोध्या को 1.60 लाख रुपये, दिनेश यादव निवासी मुमताजनगर थाना कैन्ट जनपद अयोध्या को 1.40 लाख रुपये, ब्रजेश यादव निवासी ओदी रतनाथपुर थाना हैदरगंज जनपद अयोघ्या को 1.40 लाख रुपये और प्रमोद मौर्या निवासी किल्हापुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर को 40 हजार रुपये यानी कुल मिलाकर 4.80 लाख रुपये वापस कराए गए।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed