फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3rd stariya safty care in railway staions

त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से अब रेलवे स्टेशनों पर निगरानी

Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
3rd stariya safty care in railway staions
त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से अब रेलवे स्टेशनों पर निगरानी
विज्ञापन

बस्ती। रेल प्रशासन की ओर से बस्ती रेलवे स्टेशन सहित कई रेलवे स्टेशनों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से निगरानी होगी। इसके लिए रेलवे इन स्टेशनों पर वीडियो सर्विसलांस प्रणाली लगा रही है। प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अब पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर मंडल के कार्यालयों लखनऊ, वाराणसी जैसे स्टेशनों पर बैठे सुरक्षा अधिकारी आसपास के किसी भी स्टेशन की गतिविधियां देख सकेंगे। साथ ही चोरी, छिनौती और प्लेटफार्म पर पाकेटमार, जहरखुरानी और लूट की घटनाओं पर अंकुश भी लगाया जा सकेगा। रेलवे की ओर से स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की जा रही है। इसमें बस्ती रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल के गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन पर वीडियो सर्विलांस सहित एकीकृत सुरक्षा प्रणाली कार्य कर रहा है। इसके अलावा देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सीतापुर, गोंडा, मनकापुर, खलीलाबाद, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, बेल्थरा रोड, बस्ती, रुद्रपुर सिटी, बादशाहनगर और काठगोदाम आदि स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके साथ आईपी बेस्ड हाई रिज्योल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें जूम आउट एवं जूम इन कर अवांछनीय तत्वों की पहचान की जा सकती है। इस प्रणाली को कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के तहत मुख्यालय मंडल एवं स्टेशनों के नियंत्रण कक्ष से प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed