फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   37 trainees absent on the last day of DLED exam

Basti News: डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में आखिरी दिन 37 प्रशिक्षु गैरहाजिर

Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
37 trainees absent on the last day of DLED exam
बस्ती। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रशिक्षुओं के 2021 सत्र के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को खत्म हुई। आखिरी दिन कुल 1250 प्रशिक्षुओं में से 37 गैरहाजिर हो गए। जनपद के चार केंद्रों पर तीन पालियों में तीन विषयों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 1213 प्रशिक्षु शामिल हुए। पहली पॉली में 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरी में 11.30 से 12.30 तक संस्कृत/उर्दू एवं तीसरी पाली में 2 से 3 बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप चौधरी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें खैर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, शिव हर्ष किसान इंटर कालेज एवं हंसराज लाल इंटर कालेज गनेशपुर शामिल रहा। तीन दिवसीय परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर डायट और डीआईओएस की संयुक्त टीम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी बनी रही। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल टीम के साथ खैर इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान पहुंचे। उन्होंने परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed