{"_id":"6998ab0d36180fc9df08b834","slug":"3695-candidates-were-absent-in-the-high-school-intermediate-examination-basti-news-c-207-1-bst1005-153616-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3695 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3695 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Sat, 21 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में कतारबद्ध होकर प्रवेश करते परीक्षार्थी स्रोत विभाग
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को जिले के कुल 260 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा हुई। 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 67992 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 3695 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विभाग के अनुसार, जनपद में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 130 केंद्रों पर हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय में 2045 परीक्षार्थी अनुपस्थित जबकि 36944 उपस्थित रहे। इसमें 39002 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा में 215 उपस्थित रहे। तीन ने परीक्षा छोड़ दी, कुल 218 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1647 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 30833 परीक्षार्थी परीक्षा दिए, इसमें 32480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़ा नहीं गया। किसी केंद्र से किसी गड़बड़ी की कोई शिकायत सामने नहीं आई। पांच सचल दल नियमित केंद्रों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर सघन तालाशी ली गई।