फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3.30 hours jam due to overturning of truck, traffic disrupted, passengers upset

Basti News: ट्रक पलटने से 3.30 घंटे जाम, आवागमन बाधित, यात्री परेशान

Wed, 28 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
3.30 hours jam due to overturning of truck, traffic disrupted, passengers upset
बस्ती डुमरियागंज मार्ग के बैडा पुल के निकट ट्रक पलटने से लगा जाम
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैडा पुल के निकट मंगलवार की सुबह मुरादाबाद से सामान लेकर पटना जा रहा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में ही पलट गया। सडक के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने बस्ती से क्रेन मंगाकर घंटों मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे के आस पास हुई घटना के बाद करीब 10.30 बजे मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। मंगलवार के नाते बैडा स्थित समय माता मंदिर पर लगने वाले मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पडा। लोग पगडंडियों के सहारे खेतों से होकर निकलने का प्रयास करते दिखे। हादसे के बाद घटना स्थल से लेकर बैडा पुल और तहसील कार्यालय सहित भानपुर रूधौली तिराहे तक बडे वाहनों की कतार लगी रही। घटना स्थल पर बिखरे सामान और सडक पर पलटे ट्रक को हटवाने और यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को 3:30 घंटे लग गए। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी खलासी को मामूली चोटें आई थीं, जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गए।

बस्ती डुमरियागंज मार्ग के बैडा पुल के निकट ट्रक पलटने से लगा जाम

बस्ती डुमरियागंज मार्ग के बैडा पुल के निकट ट्रक पलटने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed