{"_id":"64652f14dcbec5fb48073884","slug":"33-students-were-honored-by-giving-certificates-and-medals-basti-news-c-7-1-170951-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रमाणपत्र व पदक देकर 33 छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रमाणपत्र व पदक देकर 33 छात्रों को किया सम्मानित
Thu, 18 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बनकटी क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने 33 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं पदक दिया गया। संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं सभी पांच एआरपी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी चयनित छात्रों को चार साल तक शासन स्तर से प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे, जिससे वे अपनी पहचान को संपूर्ण कर सुयोग्य नागरिक बन सकें।
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि जिन शिक्षकों ने छात्रों को इस योग्य बनाया है वह सराहना के पात्र हैं। छात्रों के जीवन में गुरुजनों का विशेष प्रभाव पड़ता है। कहा कि सम्मान जीवन परिवर्तन है, निश्चित रूप से छात्रों को जो अवसर मिला है वे उन्हें रचनात्मक रूप में बनाएंगे।
वित्त एवं लेखाधिकारी अतुल चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। बीईओ अरूण यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोगों को व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि बनकटी क्षेत्रों में कई शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य किया है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पना यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से शिक्षकों और छात्रों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। ऑपरे।
विज्ञापन
इस मौके पर अंगद पांडेय, एआरपी अजय कुमार पाल, बंशराज गुप्ता, दीपक कुमार पांडेय, राकेश कुमार मिश्र, राधेश्याम गुप्त के साथ ही शिक्षक चंद्रशेखर शर्मा, शांति देवी, अशोक कुमार मौर्य, मो. इकबाल, अवनीश कुमार चौरसिया, कृष्णकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।