फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गेहूं खरीद: कहीं किसान बेचने को परेशान तो कहीं हो रहा इंतजार

गेहूं खरीद: कहीं किसान बेचने को परेशान तो कहीं हो रहा इंतजार

Tue, 16 Apr 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद: कहीं किसान बेचने को परेशान तो कहीं हो रहा इंतजार
फोटो
विज्ञापन

कहीं बेचने को परेशान तो कहीं हो रहा इंतजार
गेहूं खरीद: जिले में खुले हैं 153 क्रय केंद्र, महज 95 ही सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की योजना में 16 दिन बाद तक भी कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है। जिले में 153 गेहूं क्रय केंद्र विभिन्न एजेंसियों के हैं, जिसमें महज 95 ही सक्रिय हैं। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी की माने तो गत वर्ष 3300 एमटी गेहूं खरीद हुई थी। इस वर्ष का ग्रॉफ अभी तक 1833 एमटी ही पहुंचा है।
16 दिन बाद हालत यह है कि कहीं क्रय केंद्र का चक्कर किसान अपनी उपज बेचने के लिए लगा रहे हैं तो कहीं क्रय केंद्र कर्मी किसानों का उपज लेकर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक सप्लाई विभाग के क्रय केंद्र को छोड़ कहीं अभी तक गेहूं खरीद नहीं है। 15 दिनों में इस क्षेत्र में 70 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। यहां पीसीएफ के क्रय केन्द्र अभयपुरा, पेड़रिया व बेलघाट में स्थापित है जहां अभी तौल ही नहीं शुरू हो सकी है। तौल नहीं होने से गौर ब्लाक के किसान पीसीएफ व समितियों पर चक्कर लगाने को मजबूर हैं। खाद्य विभाग के बभनान के कठौतिया, साऊंडीह क्रय केन्द्र को छोड़कर किसी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। कहीं रकम तो कहीं बोरे की कमी है। कठोतिया क्रय केंद्र पर मंगलवार को ही खरीद शुरू हुई जहां पर एक किसान का 70 क्विंटल तौल हुई। एसएमआई बभनान आशीष श्रीवास्तव ने बताया केंद्र पर आज से तौल की जा रही है। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक साधन सहकारी समिति कोठिला, दसिया, भिरिया ऋतुराज व खाद्य विभाग के सोनहा केंद्र में खरीदारी नहीं हुई। सचिव उमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि किसान अभी गेहूं की मड़ाई कर रहे हैं। कप्तानगंज में केवल एक किसान ने 55 क्विंटल गेहूं सोमवार को बेचा है। विपणन निरीक्षक रामजन्म वर्मा ने बताया कि केन्द्र पर पूरी व्यवस्था है, अभी किसान गेहूं नहीं ला रहे हैं। पैकोलिया प्रतिनिधि के मुुताबिक मंगलवार तक क्रय केंद्र पर कुल 125 क्विंटल गेहूं तौल हुई है। विपणन अधिकारी वाल्मीकि सिंह बताया कि बोरा और रकम उपलब्ध है।
विज्ञापन


दुबौलिया केंद्र पर किसानों का इंतजार
दुबौलिया। गेहूं क्रय केंद्र पर सन्नाटा है। जिम्मेदार किसानों के इंतजार में हैं। क्षेत्र के बरसांव क्रय केंद्र पर मंगलवार को कर्मचारी किसानों की आने की बाट जोहते रहे। केंद्र पर बोरा, तौल कांटा और धन की पर्याप्त व्यवस्था भी है। 1840 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदा जाना है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम सूरत वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गेहूं कटाई में विलंब होने के कारण किसान अभी केंद्र पर गेहूं नहीं ला रहे हैं। जैसे ही कटाई मड़ाई में तेजी आएगी खरीदारी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटी में किसान लगा रहे चक्कर
बनकटी। पहली अप्रैल से यहां भी गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय हुए हैं। पीसीएफ, डीसीएफ आदि के क्रय केंद्र सजनखोर, चित्राखोर, बढ़ौनी, सिरौता, परसवा, अमानाबाद, टिकरिया, पकड़ी चंदा, मुंडेरवा, बैदाखुर्द, रामपुर, हलौर आदि में हैं। सुविधा के नाम पर समर्थन मूल्य का बैनर व बोरा, पंखा, वजन कांटा तो भेज दिया गया, लेकिन रुपये नहीं आने से सचिव खरीदारी करने में असमर्थता जता रहे हैं। इसके चलते किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। किसान अजय शुक्ला, शिवशंकर मिश्रा, पन्ने लाल यादव, रामचंद्र तिवारी, विंद्रेश चौधरी ने आदि का कहना है कि 1600 में ही बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचना मजबूरी बन गई है। सचिव रामसरन चौधरी ने बताया कि क्रय केंद्र पर सारी व्यवस्था है। रकम नहीं आई है। खाते में धन आते ही खरीदारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed