फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नोट बंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला: सपा

नोट बंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला: सपा

Tue, 09 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नोट बंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला: सपा
नोटबंदी सदी का सबसे बड़ा घोटाला: सपा
विज्ञापन

लोगों को लड़ाकर राजनीति करती है भाजपा : राजकिशोर
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। यह संदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर रुधौली में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया गया।
सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। झूठी और गरीबों की लुटेरी सरकार कहा। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाए कि समुदायों को लड़ाकर भाजपा राजनीति करना चाहती है। जनता का धन विदेशों में जमा किया जा रहा है। नोटबंदी के नाम पर सदी का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। लोकसभा चुनाव में जनता ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया जाना चाहिए। बृजकिशोर सिंह डिंपल ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव करती है। सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सहेजने की जिम्मेदारी दी। सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर तरफ भय, अराजकता, लूटपाट, भ्रष्टाचार और डकैती फैली हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने कहा कि आज किसान हक मांगता है, तो उसे लाठी मिलती है। नौजवान रोजगार मांगता है, तो उसे अयोग्य करार दे दिया जाता है। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने सम्मान ना करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। मोहम्मद शकील, बृजेश मिश्रा, संदीप जायसवाल रवि, राम कुमार यादव, फूलचंद्र यादव, सभासद विवेक सिंह, आजम खान, मोहम्मद अमीन, अमित यादव, राकेश चौधरी, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने थामा सपा का दामन
सम्मेलन के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के रुधौली तहसील के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के साथ रामसूरत यादव, संजय विश्वकर्मा, अजय चौधरी, भानु प्रताप, राधेश्याम यादव, राम शब्द यादव और अजीत आजाद को उनकी स्वेच्छा पर मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह ने समाजवादी पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed